एसआरएचयू में रामलीला महोत्सव के चौथे दिन राम वनवास का भावपूर्ण मंचन, भावुक हुए दर्शक कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ के वचन और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भावविभोर

एसआरएचयू में रामलीला महोत्सव के चौथे दिन राम वनवास का भावपूर्ण मंचन, भावुक हुए दर्शक कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ के वचन और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भावविभोर

एसआरएचयू में रामलीला महोत्सव के चौथे दिन राम वनवास का भावपूर्ण मंचन, भावुक हुए दर्शक कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ के वचन और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भावविभोर

डोईवाला🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿14 अक्टूबर हिमालयन रिक्रिएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्ल्यूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट के सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ दरबार, प्रभु श्रीराम के वनगमन, सुमंत विदाई और केवट लीला के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और भक्ति के आदर्शों को जीवंत किया।रामलीला का शुभारंभ अयोध्या में राजा दशरथ के दरबार और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों के दृश्य से हुआ। 🌿🌿🌿पूरे राजमहल में उत्सव का वातावरण था, लेकिन इसी बीच मंथरा ने कैकेयी को अपने कुटिल वचनों से प्रभावित करना शुरू कर दिया। मंथरा ने कैकेयी के मन में यह आशंका उत्पन्न की कि श्रीराम के राजा बनने पर कौशल्या राजमाता बन जाएंगी और भरत का अधिकार समाप्त हो जाएगा।

मंथरा की बातों में आकर कैकेयी के मन में संदेह उत्पन्न हो गया और वह क्रोधित होकर कोप भवन में चली गईं।🌿🌿🌿🌿राजा दशरथ के कोप भवन पहुंचने और कैकेयी को मनाने के दृश्य ने कथा को भावनात्मक मोड़ दिया। कैकेयी ने राजा दशरथ से पूर्व में दिए गए दो वरदान मांगे पहले वरदान में उन्होंने भरत के लिए अयोध्या का राजसिंहासन और दूसरे में प्रभु श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए। पुत्र के प्रति अपार स्नेह और दिए गए वचन को निभाने के धर्मसंकट ने उनके हृदय को व्यथित कर दिया। इसके बावजूद रघुकुल की परंपरा और वचन की मर्यादा के पालन का प्रसंग दर्शकों के लिए अत्यंत मार्मिक रहा इसके बाद प्रभु श्रीराम ने पिता की आज्ञा और राजधर्म का सम्मान करते हुए वन जाने का निर्णय लिया माता सीता और अनुज लक्ष्मण भी उनके साथ वनगमन के लिए तैयार हो गए।

अयोध्या से श्रीराम की विदाई और मंत्री सुमंत के साथ रथ से प्रस्थान का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। जब सुमंत श्रीराम के बिना खाली रथ लेकर अयोध्या लौटे, तो राजमहल में शोक का वातावरण छा गया कलाकारों ने इस प्रसंग का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को रामकथा के भावनात्मक पक्ष से जोड़ा।महोत्सव में इसके बाद गंगा तट पर केवट लीला का मंचन किया गया। केवट की निष्कपट भक्ति, प्रेम और समर्पण ने दर्शकों का मन मोह लिया। केवट द्वारा प्रभु श्रीराम के चरण पखारने का दृश्य भक्ति और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण बना।

इस प्रसंग ने यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति में पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक भेदभाव का कोई स्थान नहीं होता; प्रभु के प्रति प्रेम और समर्पण ही सर्वोपरि है।रामलीला महोत्सव के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, माता-पिता के प्रति सम्मान, वचन पालन, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और भक्तिभाव का संदेश दिया जा रहा है।

पांचवें दिन होगा भरत मिलाप और अन्य प्रमुख प्रसंगों का मंचनरामलीला महोत्सव के पांचवें दिन, 15 अक्टूबर को भरत-शत्रुघ्न आगमन, भरत मिलाप, शूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध और रावण दरबार के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।