रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग, शहीद स्थल पर मनाया काला दिवस

रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग, शहीद स्थल पर मनाया काला दिवस

रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग, शहीद स्थल पर मनाया काला दिवस

देहरादून।______ मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आज परिषद के बैनर तले देहरादून स्थित शहीद स्थल पर धरना-प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद की महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत ने किया इस अवसर पर रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के परिजनों को आज भी न्याय की प्रतीक्षा है दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है

धरने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर रामपुर तिराहा कांड के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शहीदों को न्याय दिलाने की मांग की गई

परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र न्याय की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब उनके बलिदान को न्याय मिलेगा कार्यक्रम में दर्शानी राणा, सुभाग फर्स्वाण, गीता नेगी, भगवान नेगी, मीरा गुसाईं, रेखा, सुमन बहुगुणा, राजेश्वरी देवी, सुनीता, गीता बिष्ट, कल्पेश्वरी नेगी, शीला जखमोला, एकदासी सिलसवाल, पुष्पा रावत, शकुंतला देवी, शकुंबरी देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम के दौरान “शहीदों को शत-शत नमन”, “युवा शक्ति जिंदाबाद” और “जय उत्तराखंड” के नारों से शहीद स्थल गूंज उठा।