कालिंदी पास रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया

कालिंदी पास रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया

कालिंदी पास रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया_____उत्तरकाशी।🌿🌿🌿🌿🌿 कालिंदी पास क्षेत्र में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के तहत 28 सितंबर 2026 को 11 तथा 29 सितंबर 2026 को 08 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल लाया गया है।______हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा की उपस्थिति में रेस्क्यू अभियान में लगे सभी संबंधित कार्मिकों एवं हेलीकॉप्टर पायलट के साथ आवश्यक समन्वय और विस्तृत प्लानिंग की गई। इसके बाद रेस्क्यू कार्य की व्यवस्थित एवं सुरक्षित कार्ययोजना तैयार कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।______रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी संबंधित टीमों ने आपसी समन्वय के साथ निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करते हुए कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स एवं पोर्टर्स को सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की।_____हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमों की सतर्कता, बेहतर समन्वय और सुनियोजित प्रयासों से अभियान को सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक पूरा किया गया।_____डीडीएमए उत्तरकाशी के अनुसार कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूर्ण कर लिया गया है।