भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाषा अमर्यादित, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश जोशी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाषा अमर्यादित, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश जोशी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाषा अमर्यादित, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: महेश जोशी

देहरादून_______ प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित रूप से “राहुल मियां” कहकर संबोधित किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल अमर्यादित है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करने वाला है।महेश जोशी ने कहा कि शायद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस शब्द के स्थानीय संदर्भ की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में ‘मियां’ शब्द ठाकुर समाज में एक प्रतिष्ठित जातीय संबोधन के रूप में भी जाना जाता है, जबकि भाजपा अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी के लिए इसका इस्तेमाल किस संदर्भ में किया गया, यह स्पष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए भाषा की मर्यादा लांघ रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा देहरादून के मियावाला क्षेत्र का नाम बदलने का प्रयास किया गया था, लेकिन जनता के भारी विरोध के बाद सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे मामलों में भाजपा की मानसिकता और मंशा को भली-भांति समझती है। महेश जोशी ने हल्द्वानी में हुई कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद इस प्रकार की घटना का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इससे जनता में भारी रोष व्याप्त है।प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी सोच और सामाजिक विभाजन की राजनीति अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी वर्ग, समुदाय या राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को अपमानित करने वाली भाषा और कृत्य स्वीकार नहीं किए जा सकते।उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीयत, नीति और कार्यशैली से भली-भांति परिचित हो चुकी है और आने वाले चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से इसका उचित जवाब देगी।