स्वाइन फ्लू, डेंगू एवं नेपाल आपदा को लेकर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक

स्वाइन फ्लू, डेंगू एवं नेपाल आपदा को लेकर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए लगभग ₹24 हजार की धनराशि एकत्रित, शेष सहयोग राशि शीघ्र जुटाई जाएगी

देहरादून, 10 सितम्बर 2026

स्वाइन फ्लू, डेंगू एवं नेपाल आपदा को लेकर भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के तत्वावधान में आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, चंद्रनगर, देहरादून में स्वाइन फ्लू, डेंगू एवं नेपाल में आई भारी आपदा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने की_____बैठक में हिमालय वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर डॉ. एस. फारूक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे____ कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट ने किया, जबकि शाखा के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

बैठक में डॉ. पीयूष ने स्वाइन फ्लू के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लक्षण, रोकथाम एवं उपचार पर प्रकाश डाला। ____उन्होंने बताया कि प्रारंभ में स्वाइन फ्लू सूअर के माध्यम से मानव शरीर में प्रवेश करता था, लेकिन वर्तमान में यह मानव से मानव तथा हवा और दूषित वातावरण के माध्यम से भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है उन्होंने कहा कि यदि मरीज को बीमारी के कारण अधिक परेशानी हो रही हो तो बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।🌿🌿🌿🌿🌿🌿इसके उपरांत डॉ. जोशी ने डेंगू के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में बरसात के कारण डेंगू का व्यापक प्रकोप नहीं है, लेकिन वर्षा ऋतु समाप्त होते ही डेंगू का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। उन्होंने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्कूलों में एडवाइजरी जारी की जा रही है, जिसके तहत बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही बच्चों और आमजन को यह आदत डालने के लिए जागरूक किया जाए कि सप्ताह में कम से कम एक दिन घरों में रखे गमलों, फ्रिज की ट्रे तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर उसे साफ किया जाए, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को रोका जा सके।🌿🌿🌿🌿🌿बैठक में अनिल वर्मा ने बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को बचाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने आपदा के दौरान लोगों की सहायता एवं बचाव के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस. फारूक ने अपनी फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक के दौरान नेपाल में आई भीषण आपदा में मृत एवं प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. अंसारी ने सभी सदस्यों से नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की। उनकी अपील पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरी संवेदना एवं मानवीय भावना के साथ सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की।🌿🌿🌿🌿🌿नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए बैठक के दौरान ही लगभग ₹24,000 की धनराशि एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों द्वारा भी सहयोग राशि देने की घोषणा की गई है, जो शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के नाम एवं उनके द्वारा दी गई धनराशि का विवरण भी प्रकाशित किया जाएगा।🌿🌿🌿भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून द्वारा एकत्रित की जाने वाली संपूर्ण धनराशि का चेक तैयार कर जिला अधिकारी, देहरादून के माध्यम से भारतीय रेड क्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली को भेजा जाएगा, ताकि यह सहायता नेपाल आपदा से प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा सके।🌿🌿🌿🌿🌿बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्ड के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री,भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल वर्मा, प्रेमलता वर्मा, मुंशीर अंजुम, जाहिद हुसैन, कुलदीप कुमार, दयानंद रतूड़ी, शिफाहत अंसारी, रमा गोयल, डॉ. बक्शी, जाहिद, नारायण सिंह राणा, रेणु सेमवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।🌿🌿🌿🌿🌿भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून ने बैठक के माध्यम से आमजन से स्वाइन फ्लू एवं डेंगू को लेकर जागरूक और सतर्क रहने तथा नेपाल आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए यथासंभव सहयोग करने की अपील की।