
शहीदों की शहादत को नमन, राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति का हुआ सम्मान कचहरी स्थित शहीद स्मारक में मसूरी गोलीकांड के शहीदों एवं स्व. रणजीत सिंह वर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून________ उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों की शहादत और राज्य आंदोलन के पुरोधाओं के योगदान को स्मरण करते हुए आज कचहरी स्थित शहीद स्मारक में मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों सहित उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति के पुरोधा स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह वर्मा की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्व. रणजीत सिंह वर्मा मेमोरियल के सचिव एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन सिंह खत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण

आंदोलनकारियों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास और आंदोलनकारियों के संघर्ष से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर श्री खत्री द्वारा पूर्व में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है और युवाओं को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।श्री मोहन सिंह खत्री द्वारा इससे पूर्व प्रातः मसूरी पहुंचकर मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान उत्तराखण्ड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई का अमिट अध्याय है।श्रद्धांजलि सभा में उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुकरेती, अध्यक्षता कर रहे डा. अतुल शर्मा, मंच सलाहकार केशव उनियाल, जयदीप सकलानी, कार्यक्रम संचालक पूरण सिंह, जनगीत गायक सतीश धौलाखण्डी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों एवं स्व. रणजीत सिंह वर्मा के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति एवं वरिष्ठ आंदोलनकारियों का सम्मानकार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ आंदोलनकारियों एवं राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुष्पलता सिलमाणा, सरिता गौड़, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी, रामेश्वरी नेगी, सुलोचना मन्द्रवाल, रेवती बिष्ट, साबी नेगी, कल्पेश्वरी नेगी, संगीता रावत, लोक बहादुर थापा, सतेश्वर अमोली, शांति प्रसाद, सतेन्द्र रावत, महेन्द्र रावत, सरदार खान, चिंतन सकलानी, शांति बुटोला, हरीश पंत, निशा रावत, जगदेश्वरी, विजेन्द्र बहुगुणा सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी शामिल रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष प्रदेश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शहीद स्मारक में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प लिया तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को सदैव जीवित रखने का आह्वान किया।
