रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में कीड़ेयुक्त मिठाई और नकली मावा बरामद

सुल्तानपुर पट्टी/बाजपुर, 26 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच प्रशासन और खाद्य विभाग ने मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं निर्माण स्थलों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नकली मावा, मिलावटी मिठाइयां और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे रसगुल्ले बरामद किए गए।उत्तराखंड स्वीट्स में कीड़ेयुक्त मिठाइयां मिलींसंयुक्त टीम ने सबसे पहले उत्तराखंड स्वीट्स पर छापेमारी की। जांच के दौरान करीब 50 किलो खोया एवं छैना से बनी मिठाइयां मिलीं, जिनमें कीड़े-मकौड़े पाए गए। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर इन मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खोये के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा दुकान में पाई गई गंदगी को लेकर चालान की कार्रवाई की गई।कुलदीप गुप्ता स्वीट्स से 80 किलो मिलावटी खोया बरामद इसके बाद टीम ने कुलदीप गुप्ता स्वीट्स में जांच की। यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड मिलाकर नकली मावा तैयार किए जाने का मामला सामने आया। मौके से करीब 80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी तथा लगभग डेढ़ कुंतल मिलावटी केक-लौज बरामद किया गया। सैंपलिंग की कार्रवाई के बाद बरामद सामग्री को नष्ट कराया गया। मामले में एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग द्वारा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।गंदे टीनों में मिले रसगुल्ले, कीड़े-मक्खियां भी मिलीं क्षेत्र में अवैध रूप से मिठाई निर्माण की सूचना पर एक अन्य स्थान पर भी छापेमारी की गई। यहां रसगुल्ले गंदे टीनों में भरे पाए गए। इनमें कीड़े, पतंगे और मक्खियां मौजूद थीं। मौके से मिल्क पाउडर, रिफाइंड सहित अन्य सामग्री भी बरामद हुई। प्रथम दृष्टया रसगुल्ले मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार किए जाने की संभावना जताई गई। अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की गई मिठाइयों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए नष्ट कराया गया।मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी रहेगा अभियान। उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बाजपुर प्रताप सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक कृपाल राठौर, सतपाल बाबू, राजस्व उपनिरीक्षक आकाश सैनी सहित खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही।______प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता और विश्वसनीयता का विशेष ध्यान रखें।
