रायपुर विधानसभा कैंप कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

देहरादून।_______ रायपुर विधानसभा कैंप कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का संदेश दिया तथा सभी भाइयों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान आशुतोष नेगी को सभी बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र एवं समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। सभी ने कहा कि हम एक मुट्ठी की तरह संगठित और मजबूत होकर क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का भी संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।इस अवसर पर सभी भाइयों एवं बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं
