24 अगस्त 2026 को ‘देव ऋषि एजुकेशनल सोसाइटी, एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी, नंदा की चौकी देहरादून’ के तत्वावधान मे वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मे बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री शरद सुंदरियाल एवं सह-कार्यकारी अधिकारी श्रीमती हरनीत नारंग द्वारा आमंत्रित परम आदरणीय अतिथियों के अभिनंदन एवं ससम्मान स्वागत द्वारा किया गया।इस अवसर पर संस्था द्वारा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मोहन सिंह खत्री ने कहा गया कि, “हमारे पूज्य वरिष्ठ नागरिक समाज एवं परिवार की अमूल्य धरोहर तथा मार्गदर्शन के स्रोत हैं। उनका उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन संपूर्ण समाज की खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक है।” इस जनहितकारी शिविर में नंदा की चौकी क्षेत्र के लगभग 160 प्रबुद्ध एवं आदरणीय वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के गरिमामय वातावरण में रेड क्रॉस सोसाइटी के माननीय उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री जी, पूर्व सम्मानित जिला पंचायत सदस्य श्री मेघ सिंह जी, कंडोली की सम्मानित ग्राम प्रधान श्रीमती कोमल जी, सुभारती अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० कंसल अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ, मॉडर्न डायग्नोस्टिक्स की समर्पित टीम एवं देव ऋषि एजुकेशनल सोसाइटी की पूरी टीम की सेवारत उपस्थिति में सहभागिता की। सभी आदरणीय अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों तथा उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।शिविर के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच, रक्त जांच, बी०पी० एवं शुगर की विस्तृत जांचें की गईं। इसके साथ ही, सुभारती अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सभी बुजुर्गों को स्वस्थ, निरोगी एवं दीर्घायु जीवन व्यतीत करने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।मोहन सिंह खत्री उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद
