उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AICC ने की मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AICC ने की मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AICC ने की मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति

देहरादून________ 20 अगस्त 2026 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मीडिया से संबंधित गतिविधियों के बेहतर समन्वय और सुचारु संचालन के लिए पांच पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।AICC की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय नोट के अनुसार, सुश्री पंखुड़ी पाठक को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं श्री प्रकाश मीणा, श्री अरुण अग्रवाल, सुश्री रितु चौधरी तथा श्री आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यालय नोट के अनुसार, सभी नियुक्त पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया रिलेटेड गतिविधियों से जुड़ी समिति के साथ निकट समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान मीडिया संबंधी कार्यों का प्रभावी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।कांग्रेस संगठन द्वारा उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज की जा रही हैं। हाल में पार्टी नेतृत्व की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया है।AICC द्वारा की गई इन नियुक्तियों को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की मीडिया एवं संचार व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।