ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव, तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बांधा समां

ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव, तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बांधा समां

ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव, तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बांधा समां

देहरादून।__________ ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस (AIWC), देहरादून सिटी ब्रांच ने अपने Centenary Programme के अंतर्गत “आया सावन झूम के – हरियाली तीज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कैलिस्टा होटल में आयोजित इस रंगारंग समारोह में संस्था की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक संस्कृति, मनोरंजन, नृत्य तथा सामाजिक जागरूकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला।सावन और तीज की थीम पर सजे कार्यक्रम स्थल ने उत्सव की रंगत को और बढ़ा दिया। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने तीज के उल्लास को जीवंत कर दिया। विभिन्न मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।_______

कार्यक्रम की अध्यक्षता AIWC देहरादून सिटी ब्रांच की अध्यक्षा पुष्पा भल्ला ने की। संस्था की संरक्षक अरुणा चावला, सचिव रेणु भटनागर तथा कोषाध्यक्ष अंजना वाही सहित अनेक सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। अध्यक्षा पुष्पा भल्ला ने कहा कि वर्षभर सभी सदस्याओं को तीज उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में Climate Change (जलवायु परिवर्तन) विषय पर विशेष टॉक भी आयोजित की गई। ने तेजी से बदलते पर्यावरण और जलवायु संबंधी बढ़ती चुनौतियों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। इस पहल ने मनोरंजन के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।तीज क्वीन प्रतियोगिता में दिखा उत्साहतीज उत्सव का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें सदस्याओं और अतिथि वर्ग की प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।________

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आरती सिसोदिया ने निभाई। ________

Teej

प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, पारंपरिक परिधान और व्यक्तित्व से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

तीज क्वीन — गेस्ट कैटेगरी प्रथम: मीनाक्षी रावत द्वितीय: स्वाति चौहान तृतीय: हेमा बर्थवाल

डांस क्वीन प्रथम: स्वाति द्वितीय: रीता जोरावर तृतीय: नीतू गुप्ता

तीज क्वीन — 55 वर्ष से अधिक प्रथम: श्वेता तलवार द्वितीय: किरण गोयल तृतीय: मोहिनी मेहता

तीज क्वीन — 55 वर्ष से कम प्रथम: शिल्पा द्वितीय: पिंकीश दत्ता तृतीय: रेशु दुड़ेजा

कार्यक्रम में रेणु भटनागर, अंजना वाही, अरुणा चावला, श्वेता तलवार, नीरा मित्तल, कविता बत्रा, ऋतु गोयल, नीतू गुप्ता, मंजुला निगम, पिंकीश दत्ता, मधु गुप्ता, रेशु, किरण गोयल सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, नृत्य-संगीत और आपसी सौहार्द के साथ हुआ।

AIWC देहरादून सिटी ब्रांच का यह आयोजन न केवल सावन और हरियाली तीज की परंपराओं को जीवंत करने वाला रहा, बल्कि महिला सहभागिता, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रभावशाली संदेश भी दे गया।