प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को मुखर होकर उठायेंगे – त्रिलोक सजवाण :

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को मुखर होकर उठायेंगे – त्रिलोक सजवाण :

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को मुखर होकर उठायेंगे – त्रिलोक सजवाण :

देहरादून ___________प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी एवं त्रिलोक सजवाण ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश सचिव त्रिलोक सजवाण ने कहा कि हमारा संघर्षों से नाता रहा है पार्टी संगठन ने जो जिम्मेवारी दी है उसका निर्वहन किया जायेगा प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को बखूबी ढंग से उठायेंगे । प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त सचिव एवं चिहित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त कमेटी के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन के शहीद हमारी प्रेरणा है और राज्य आंदोलनकारी साथी हमारी ऊर्जा है इनके बीच गर्व की अनुभूति होती है ।कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेतागणो ने जो भरोसा किया है उसका कर्तव्यबोध है सरकार की जनविरोधि नीतियों प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे जो हासिये पर है उनके लिए संघर्ष किया जायेगा। राज्य निर्माण की मूल भावना एवं शहीदों के सपने स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार पलायन जैसे ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच ले जाया जायेगा और साढ़े ग्यारह साल के कुशासन और सरकार की नाकामी को घर घर में संदेश देने का कार्य करेंगे। उन्होंने आंदोलन मे बैठे पिछले 57 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शहीद स्मारक देहरादून में प्रदर्शन कर रहे राज्य आंदोलनकारीयों ने आज सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए जल्द ही धरने को आक्रामक रूप देने की घोषणा की।आज क्रमिक अनशन में रामनगर से नवीन नैथानी और बड़कोट से सुरेन्द्र दत्त बहुगुणा बैठे। मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि शीघ्र हम एक प्रेस वार्ता करने वाले हैं जिसमें इस आंदोलन का उग्र स्वरूप देखने को मिलेगा। धरने की राज्य आंदोलनकारी विनोद असवाल राम किशन ,मोहन चंद शर्मा उपाध्यक्ष चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति उत्तराखंड, मनोरथ ध्यानी,प्रभात डंडरियाल, प्रदीप सिंह देवी लाल शर्मा, सुरेश कुमार, राखी, विनोद असवाल,जानकी प्रसाद राजपूत, सरदार खान पप्पू,गीता बिष्ट,गुरु प्रसाद पटवाल,धर्मानंद भट्ट, बालेश बवानिया, रविन्द्र नाथ कौशिक,एकादशी देवी, रामपाल आदि भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *