मुख्यमंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड, देहरादून स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विकास और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनहित के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सरोकार सदैव स्मरणीय रहेंगे।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।