श्रीदेव सुमन पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादून द्वारा बाल भवन में हरेला पखवाड़े के तत्वावधान में अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस. फारूख ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेड़ लगाना जन-जागरूकता का विषय है ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके। परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री ने कहा कि एक वृक्ष लगाना आज समय की मांग है, जिससे प्रदूषित होते वातावरण को शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त हो सके।कार्यक्रम में महासचिव श्रीमती आशारानी पेन्यूली ने कहा कि जिस प्रकार देश में पर्यावरण पर खतरा बढ़ता जा रहा है, उसे सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम से पूर्व बाल भवन पहुंचे वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव श्री वी.के. डोगरा द्वारा पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार डोगरा का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।इस अवसर पर संयुक्त सचिव श्रीमती ज्योत्सना खत्री एवं श्री रमेश खत्री द्वारा जड़ी-बूटी शोध संस्थान, गोपेश्वर मंडल की शाखा भानियावाला के सहयोग से उपलब्ध कराए गए विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस. फारूख, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा मानस तथा अन्य सदस्यों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री ने परिषद के आजीवन सदस्य स्वर्गीय दिगम्बर सिंह पंवार की पुण्य स्मृति में भी पौधा रोपित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरण खण्डूड़ी ने किया।इस अवसर पर ज्योत्सना खत्री, श्री के०पी० भट्ट, श्री रमेश खत्री, श्री आशा श्रीवास्तव, डॉ. अरुण श्रीवास्तव, श्रीमती कुसुमलता कोठारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी रावत, श्रीमती कविता दत्ता, श्री राजेन्द्र सिंह रावत, श्री ललित मोहन लखेड़ा, श्री योगाम्बर सिंह रावत तथा श्री अनुराग सिंह रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
