मोटणा झिवाली सड़क का शीघ्र हो निर्माण::नेगी

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने देहरादून उत्तराखण्ड सचिवालय में प्रमुख सचिव आनंद वर्धन से मुलाक़ात कर मोटणा झींवाली सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया ।उन्होंने कहा कि मोटणा झींवाली सडक ( डोबरा से मोटणा) जो यहां की जीवन रेखा भी है। बहुत ही बदहाल स्थिति में है । उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग होने की वजह से उत्तरकाशी से जोड़ता है जो धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है का शीघ्र निर्माण कराया जाये । उन्होने कहा कि प्रतापनगर की अन्य लंबित सड़को का शीघ्र निर्माण हो । इस संदर्भ में शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिला जायेगा।इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी भी मौजूद थे।
