हर मोर्चे पर विफल साबित हुई धामी सरकार ::::::प्रीतम सिंह घनसाली :

हर मोर्चे पर विफल साबित हुई धामी सरकार – प्रीतम सिंह घनसाली :

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के तहत घनसाली में कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें उमड़ा अपार जन सैलाब। कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह । सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये उत्तराखण्ड कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सी डब्ल्यू सी सदस्य प्रीतम सिंह ने परिवर्तन संकल्प यात्रा मे उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा* “यही वह सरकार है, जिसने कहा था कि आपके खाते में पंद्रह पंद्रह लाख रुपए आयेंगे मै पूछता हूं क्या पंद्रह लाख रुपए किसी के खाते में आए और यह वादा 2014 में भाजपा ने किया था आज 2026 हो गए अब तो दो गुने यानी तीस तीस लाख आने चाहिए थे, जो नहीं आए, इन्हें केवल जुमले आते है,इनकी एक नेत्री जो कांग्रेस की सरकार में जब एलपीजी गैस सिलेंडर 450रुपए का था तब गैस सिलेंडर को सर पर लेकर धरना करती थी, गले में प्याज की माला और प्रधानमंत्री को चुड़िया भेजती थी, आज गैस सिलेंडर एक हजार के पार है, मै पूछता हूं उस नेत्री से भी ओर प्रधानमंत्री जी से भी क्या हुआ मंहगाई का? क्या हुआ आपके नारे का ” *बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार* ? जवाब दो हिसाब दो।इसलिए माता बहनों, भाईयो नौजवान साथियों इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का आज संकल्प लेना है, ताकि महंगाई, पेपर लीक, महिला हिंसा से इस प्रदेश को निजात मिले ” *उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा हम स्कूलों में नारे लगाते थे, भारत माता की जय, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां के हमने पहने, यह है प्यारा देश हमारा, इसकी रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे,,,, किंतु इन भाजपाइयों ने स्कूलों से यह नारे भी गायब 5करवा दिए, कफन चोरी से लेकर पेपर चोरी प्रभु राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले बेईमान लोग सुना टिहरी के गौ चरान की भूमि की नीलामी तक करने का पाप इन्होंने कर लिया है, क्या अब भी इन्हें सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार है? कदापि नहीं इसलिए जनता जनार्दन से अपील है, इस भ्रष्ट सरकार को परिवर्तन करने का मजबूत संकल्प ले। *टिहरी लोक सभा से कांग्रेस प्रत्याशी/पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला*ने कहा ” यहां उपस्थित माता बहनें गवाह है कि आज जिनकी सत्ता देश प्रदेश में है उन्होंने क्या क्या वादे आपसे किए थे, जो वादे किए थे कि महंगाई खत्म करेंगे, काला धन लायेंगे, रोजगार देंगे, इन्होंने सत्ता पाते ही ठीक उल्टा काम किया बेतहाशा मंहगाई बढ़ाई, बेरोजगारी बधाई, ओर नोट बंदी की,, इसलिए यह जुमलेबाज है इनकी बातों में नहीं आना है, फिर चुनाव आयेंगे फिर से यह प्रलोभन देंगे पर आपको सतर्क रह कर इन्हें सत्ता से बेदखल करना है। *विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने उपस्थित अपार जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रदेश में भाजपा के राज काज में जहां तीर्थ की मर्यादाएं भंग हुई है, वही महिलाओं पर अन्याय अत्याचार हुआ है, अंकिता भंडारी, से लेकर पिंकी नेगी तक जितने भी प्रकरण सामने आए उनमें अधिकांशतः भाजपा नेता कार्यकर्ता संलिप्त पाए गए, पेपर लीक से लेकर बेतहाशा महंगाई से प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है , सड़को की दुर्दशा हो, या बेरोजगारी चारो तरफ इस निरंकुश सरकार ने चौपट किया हुआ है, विकास का चक्का मानो जाम हो, इनके एक केंद्रीय मंत्री ने प्रतापनगर में कहा था कि प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करेंगे हम पूछते है क्या हुवा आपके उस वादे का यह केवल झूठ बोल कर सत्ता हथियाते है फिर कंही सो जाते है, जबकि हम हमेशा जनता के बीच में रहकर आपके सुख दुख में खड़े रहते है।मेरा आग्रह है, इस सरकार को हटाने का आज से ही संकल्प ले लीजिए।सम्मेलन में पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस की नीति एवं कांग्रेस सरकार में हुये जन हित के कार्यो विकास की योजनाओं को घर घर पहुंचाना होगा । इस परिवर्तन संकल्प यात्रा को जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, विजय गुनसोला दिनेश लाल आशा रावत,कुलदीप पंवार,शशांक जोशी मुन्नी देवी ने संबोधित किया, मंच का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *