प्रतापनगर में उमड़ा अपार जन सैलाब – जोशी

देहरादून _____प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भारी बारीश के बावजूद बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे है ।लोगों का प्रदेश की धामी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार के प्रति काफी गुस्सा है । हिन्दुओ के आराध्य प्रभु सियावर राम जो हिन्दुओ के आस्था का केंद्र है चंदा चोरी की घटना एवं सरकार द्वारा उनका बचाव करना जिससे हिन्दुओ की भावना पर ठेस पहुंची है और जनता अब भाजपा के पाखंड को भलीभांति समझ चुकी है ।आज देश प्रदेश में पेपर लीक की घटना एवं बेरोजगारों युवाओ के हितो पर हो रहे कुठाराघात से आक्रोश में है ।प्रदेश सरकार ने केन्द्र के इशारो पर देवभूमि परिवार कानून एवं यूसीसी थोपने का काम किया है जिससे जनता बहुत आहत है ।महिलाओ के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी महंगाई भ्र्ष्टाचार से त्रस्त है स्वास्थ्य सुविधाए बदहाल है और यहां की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है । डोबरा पुल प्रतापनगर में आयोजित सम्मेलन में उमड़ा अपार जन सैलाब ऐतिहासिक थी जिसके लिए प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी की लोकप्रियता एवं उन के प्रति जनता का प्यार ही तो है जिसके लिए वो बधाई के पात्र है ।सम्मेलन में काग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नही रोक सकता ।विधानसभा में उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने कहा कि नीट पेपर लीक से युवा हताश निराश एवं मानसिक तनाव में है और आंदोलन को विवश है लेकिन सरकार युवाओं के आंदोलन को कुचलने का कृत्य कर रही ।प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह ने प्रदेश सरकार पर प्रतापनगर की उपेक्षा का आरोप लगाया और प्रतापनगर के हक हकुको को लेकर लम्बी लड़ाई का एलान किया और कहा कि भाजपा का वसूली गैंग चंदा चोरी भ्र्ष्टाचार महिला अपराध जैसे कुकृत्य में समलिप्त है । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार जन विरोधी फैसले और दमनात्मक रवेये से कार्य कर रही सरकार का जनहितो से कोई सरोकार नही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने रैली में आए लोगो का आभार व्यक्त किया।रैली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र रावत राकेश थलवाल दिनेश लाल पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा नरेंद्र रमोला शांति भट्ट विजयपाल रावत विजय गुणसोला टिहरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशी रावत दर्शनी रावत मुन्नी देवी विजेंद्र नौटियाल सूरज राणा सबल सिंह राणा मोनु भरत बुटोला कुलदीप रावत अनिल राणा विक्रम राणा आदि ने सम्बोधित किया ।सम्मेलन का संचालन कांग्रेस नेता नरेंद्र राणा ने किया।
