12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी में उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी में उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न

देहरादून_________21 जून 2026 भारतीय योग संस्थान के नवगठित जिला गठन के उपरांत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।__________कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रधान श्रीमती ऋतु भाटिया ने किया। *******इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं योग साधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री नरेश भाटिया, श्री के. एस. असवाल, श्रीमती अलका दत्ता, श्री शमशेर दत्ता, श्री अनिल बिष्ट, श्रीमती उर्मिल चोपड़ा, श्रीमती शारदा चतुर्वेदी, श्रीमती राजेश्वरी रावत, श्रीमती सुनीता बिष्ट, श्रीमती शांति पटवाल, श्री हरीश चंद नोलिया, श्री कंडवाल, गायत्री रावत

श्री भूपेंद्र नेगी, श्री सतीश चौहान तथा श्री गोपाल पवार सहित लगभग 70 अन्य योग साधकों ने सहभागिता कर योग साधना का लाभ प्राप्त किया।_______कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित साधकों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।अंत में सनातन धर्म मंदिर समिति की ओर से सभी उपस्थित साधकों एवं अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा।भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त समाज के निर्माण का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस सफल आयोजन ने योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता एवं समर्पण को एक बार फिर प्रदर्शित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *