विश्व रक्तदाता दिवस पर हिम्स में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर हिम्स में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

डोईवाला________ 15 जून 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।

विश्व रक्तदाता दिवस पर हिम्स में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, रक्तदान के महत्व को रेखांकित करना तथा समाज के प्रेरणादायी रक्तदाताओं को सम्मानित करना था।______हिम्स के इम्यूनोहीमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं हिम्स के डीन द्वारा किया गया।

______ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।__________इस अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। _______रक्तदान शिविर में छात्रों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।____________कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब आया जब दुर्लभ “बॉम्बे ब्लड ग्रुप” के रक्तदाता अमन राणा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ______विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत गौर ने बताया कि बॉम्बे ब्लड ग्रुप विश्व में लगभग 10 लाख लोगों में से एक तथा भारत में लगभग 10 हजार लोगों में से एक व्यक्ति में पाया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि अमन राणा उत्तराखंड के पहले रिपोर्टेड बॉम्बे ब्लड ग्रुप डोनर हैं, जिनकी पहचान वर्ष 2022 में हिम्स जौलीग्रांट में हुई थी। उनका यह योगदान अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।____कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविरों के आयोजन में सहयोग देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी पयाल ने प्रथम तथा डॉ. लक्षिता नंदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में अक्षिता प्रथम एवं पलक शाक्य द्वितीय रहीं।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत गौर, डॉ. यशस्वी धीमान, डॉ. सागरिका अग्रवाल, आदित्यवीर सहरावत, सुधीर जोशी सहित विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त बनाने का प्रेरणादायी प्रयास साबित हुआ।