प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली।_______उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का गौरवशाली अध्याय लिखने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को देश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने हेतु उनके सफल नेतृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।_____मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रेरणादायी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं राष्ट्र प्रथम की भावना आज विकसित भारत के निर्माण का सशक्त आधार बन चुकी है। उनका आत्मीय सान्निध्य एवं यशस्वी मार्गदर्शन ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं संबल प्रदान करता है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य समय, स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक मजबूती से स्थापित होगा तथा विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।
