श्री दरबार साहिब में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 79 यूनिट रक्तदान एकत्र

श्री दरबार साहिब में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 79 यूनिट रक्तदान एकत्र

श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सानिध्य में हुआ सफल आयोजन देहरादून।__________ पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर देहरादून के प्रसिद्ध श्री दरबार साहिब में परम पूज्य ब्रह्मलीन श्रीमान इन्द्रेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला, जहां कुल 79 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दरबार साहिब के पुजारी भानु उदासीन, चंद्रकांत मैथानी एवं आचार्य सुभाष जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने हेतु राज्य मंत्री अशोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

_______कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सुभाष जोशी, अध्यक्ष रोशन राणा, नितिन अग्रवाल, आयुष जैन, विनय प्रजापति, हेमराज अरोरा, सुमित बंसल, विक्रम चौधरी, राहुल माटा, अनुष्का राणा एवं कृतिका राणा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।आयोजन श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सहयोग एवं सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनकल्याण के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *