मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे धर्मपुरवासी- ज्योति रौतेला

देहरादून ______ : कांग्रेस की बैठक का आयोजन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा अनिता सकलानी के निवास पर की गई।बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि धर्मपुर विदगानसभा में समस्याओ का अंबार है यहाँ की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है ।सड़के बदहाल है जिसमें चलना मुश्किल हो रहा है जिससे लोग चोटिल हो रहे।पानी बिजली सिविर की समस्याओ से जूझना पड़ रहा।गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।सत्ता में बैठे लोग संवेदनहीन है । उन्हे जनता की समस्याओ से कोई सरोकार नही ।महंगाई चरम पर है पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दाम बढ़ने से महंगाई मे और इजाफा हुआ है ।खाद्य पदार्थो के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जीवनयापन कठिन हो रहा ।महिलाओ के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही। चैन स्नेचिंग छेड़छाड़ बलत्कार हत्या जैसे जघन्य अपराधों से देवभूमि कलंकित हो रही। कानून व्यवस्था ध्वस्त है ।बेरोजगारी चरम पर है युवा सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है ऐसे में भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने को आगे आए जिससे हमारे हित प्रभावित न हो। उन्होने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनरत है लेकिन सत्ता में बैठे लोग जनता का शोषण कर रही । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा अनिता सकलानी ने कहा कि बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा । भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं क्रिया कलापों को उजागर कर जनता के सम्मुख रखा जायेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि आकंठ भ्रस्टाचार में डूबी धामी सरकार घपले घोटाले की सरकार है और जनहित के प्रति संवेदनहीन है उसका जनहित से कोई सरोकार नही।राज्य निर्माण में महिलाओ युवाओं ने राज्य निर्माण की मुलभावना शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर आंदोलन किये भाजपा ने सत्ता में आते ही इन्हे हासिये पर रख दिये पेपर लीक के बढ़ते मामलो से युवाओं में काफी रोष है और सरकार बदलना चाहते है ऐसे में कांग्रेस चरणबद्ध ढंग से मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी। बैठक में संध्या नेगी ,सीमा भद्री,बबीता सेमवाल,रंजना कश्यप,प्रणव गोस्वामी,राम प्रसाद भद्री,तारा चंद कंडीयाल रंगी लाल, आदि उपस्थित थे।
