माननीय पंचायती राज मंत्री श्री मदन कौशिक जी को ऐतिहासिक निर्णय हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित

माननीय पंचायती राज मंत्री श्री मदन कौशिक जी को ऐतिहासिक निर्णय हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित

पौड़ी गढ़वाल।________ उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय पंचायती राज मंत्री श्री मदन कौशिक जी को उनके ऐतिहासिक एवं कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि माननीय मंत्री जी द्वारा लिया गया यह निर्णय ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हितों के संरक्षण एवं पंचायत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय से प्रदेश भर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में उत्साह एवं विश्वास का संचार हुआ है।संगठन के अध्यक्ष योगेन्द्र राणा एवं महामंत्री कुलदेव राणा ने माननीय मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण विकास के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ योगदान देता रहेगा।

उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन, पौड़ी गढ़वाल ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारियों एवं पंचायत व्यवस्था के हित में इसी प्रकार के सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।