ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज देहरादून __________भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देहरादून शाखा की प्रबंध समिति ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून________ 2 जून 2026 भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देहरादून शाखा की प्रबंध समिति के सदस्यों ने आज नव नियुक्त जिलाधिकारी देहरादून, Dr.Ashish Chauhan से शिष्टाचार भेंट की
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जनहित एवं मानव सेवा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में जनकल्याण एवं आपदा राहत संबंधी कार्यक्रमों में जिला प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की गई।
शिष्टाचार भेंट के दौरान रेड क्रॉस देहरादून शाखा की ओर से डॉ. एम.एस. अंसारी, कल्पना बिष्ट, मोहन खत्री, अनिल वर्मा एवं योगेश अग्रवाल उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देहरादून शाखा
