ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज _______संरक्षित वन्यजीव उल्लू का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा देहरादून। __________

वरिष्ठ समाजसेवी एवं श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्हें भंडारी बाग क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक संरक्षित प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में एक घर के आंगन में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया।_______प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई कि बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान के कारण यह दुर्लभ वन्यजीव घायल हो गया होगा। मानवता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घायल उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा उसे वन निगम की रेस्क्यू टीम के सदस्य सुदर्शन जी को उपचार हेतु सौंप दिया गया।रोशन राणा ने बताया कि वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम द्वारा उल्लू का समुचित उपचार किया जाएगा। स्वस्थ होने के उपरांत उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से मुक्त कर दिया जाएगा।उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई वन्यजीव घायल अथवा संकटग्रस्त अवस्था में दिखाई दे तो उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग अथवा संबंधित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके__________:रोशन राणा अध्यक्ष, श्री महाकाल सेवा समितिदेहरादून, उत्तराखंड।
