केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, दर्शनार्थियों की संख्या 10 लाख के पार

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, दर्शनार्थियों की संख्या 10 लाख के पार

रुद्रप्रयाग________30 मई 2026______ विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। चारधाम यात्रा 2026 के अंतर्गत बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 30 मई 2026 तक केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 10 लाख का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर 10,00,497 पहुंच गई है।

दिनांक 29 मई 2026 की सायं 5 बजे से 30 मई 2026 की सायं 5 बजे तक कुल 24,066 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

इनमें 12,856 पुरुष, 11,088 महिलाएं एवं 122 बच्चे शामिल रहे। इस अवधि में किसी भी विदेशी श्रद्धालु का पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ।उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न सेवा संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्ग पर चिकित्सा, आवास, पेयजल, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि बाबा केदार के प्रति देशवासियों की अटूट श्रद्धा और विश्वास लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करें।

दैनिक दर्शनार्थी संख्या (30 मई 2026):पुरुष – 12,856महिला – 11,088बच्चे – 122विदेशी पुरुष – शून्यविदेशी महिला – शून्यविदेशी बच्चे – शून्य दैनिक कुल योग: 24,066सम्पूर्ण कुल योग: 10,00,497–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *