उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ योगेश त्यागी का भव्य स्वागत

उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ योगेश त्यागी का भव्य स्वागत

उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तेरह सूत्रीय मांग के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के संबंध में उत्तराखंड आगमन पर ओपन पेरीगैंस गेस्ट हाउस मसूरी में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व उतर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के अध्यक्ष योगेश त्यागी व हरदोई जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उतर प्रदेश की अध्यक्षा सुनिता त्यागी व उतर प्रदेश से आए तमाम पदाधिकारियों का अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महा मंत्री सुभाष चौहान व अन्य पदाधिकारियों द्वारा पहाड़ी टोपी,पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर योगेश त्यागी जी ने कहा कि हम सदैव शिक्षकों के हितों की लडा़ई निडर होकर लड़ते हैं, प्रत्येक पदाधिकारी को निःस्वार्थ भाव से दबंगता से शिक्षक हित में कार्य करना होगा। उन्नतीस मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी व उतर प्रदेश के तमाम जनपदों के पदाधिकारी ननूरखेडा़ निदेशालय में धरना स्थल पर पहुंचे , राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यदि उत्तराखंड सरकार शिक्षकों की जैनविन मांगों पर विचार नहीं करती है तो आठ जून को देहरादून की सड़कों पर गर्जना रैली में देश के हजारों हजार शिक्षक उमड़ पड़ेगें,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की होगी। मंडलीय सचिव गढ़वाल सैन सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में आज शिक्षकों की तमाम समस्याएं जस की तस बनी हुई है जिसे शिक्षकों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गया है।इन तमाम समस्यायों को देखते हुए आज उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है जिस कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।महा मंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि यदि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू नहीं की जाती है तो 14 नवंबर 2016 का शासनादेश बहाल करते हुए उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का पृथक संचालन करवाया जाए प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित पांच पद सृजित कर एक पद अंग्रेजी विषय का अनिवार्य किया जाए।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दलेब राणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र पुंडीर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमोहन रावत हरेंद्र बिष्ट राजकुमार वेद प्रकाश कोठियाल अजय सैनी राष्ट्रीय प्रवक्ता कनकलता सेमवाल बीना गुलेरिया उपस्थित रहीं।सुभाष चौहान महांमंत्री अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *