उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेता, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेता, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत

देहरादून_______मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।________________इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री बीएल संतोष के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।मुख्यमंत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का उत्तराखंड आगमन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।