देहरादून _____उत्तराखंड की कला और फिल्म जगत को मिलेगा नया उड़ान

देहरादून में आज मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की कला, संस्कृति, फिल्म उद्योग और समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाशाली कलाकारों की भूमि भी है। राज्य सरकार प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने और स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए लगातार काम कर रही है।अभिनेता हेमंत पांडे ने भी राज्य सरकार की फिल्म नीति और कलाकारों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं और यहां की वादियां फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।इस मुलाकात को उत्तराखंड के कला और फिल्म जगत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
