मेवाड के प्रतापी राजा महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के अवसर पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय चेतनामंच कल्याण समिति द्वारा ननूरखेड़ा नालापानी में महाराणा प्रताप वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में चेतना मंच के अध्यक्ष ठाकुर सुरेन्द्र सिंह तोमर, संरक्षक राजेन्द्र सिंह खत्री, महामंत्री ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट, ठाकुर अशोकवर्धन, मेजर महावीर सिंह रावत सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह खत्री एवं कार्यक्रम का संचालन शशिकांत शाही ने किया। सम्मान समारोह में उपस्थित विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं मेयर सौरभ थपलियाल ने राज्य निर्माण आन्दोलन के अग्रणी आन्दोलनकारी एवं उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री को शाॅल ओडाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।ज्ञातव्य हो कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय चेतना मंच कलयाण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष महाराणा प्रताप के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सूरत सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, डाॅ0 सुशील राणा, राजीव पंवार, चरण सिंह रावत, अनीता नेगी, कुसुम पंवार, रंजना रावत, मनीषा तोमर मोहन सिंह खत्री उपाध्यक्ष उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद
