महंगाई से मचा है हाहाकार:जोशी
देहरादून_______: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की है ।अभी कुछ समय पहले ही घरेलू गैस के दामों में बढ़ोत्तरी फिर हाल ही में कामर्शियल सिलेंडर के दामों में एवं छोटे सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गई । उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बड़े बड़े वादों से सत्ता में आई थी जिसमें महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा था।सत्ता मे आते ही भाजपा लगातार जनता से किये गये वादों की लगातार अनदेखी कर रही है ।2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले, मई 2014 में पेट्रोल की कीमत लगभग 71 प्रति लीटर और डीजल की कीमत लगभग 55 रुपये प्रति लीटर के आसपास थी। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में आते ही लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की।पहले कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती थीं, जिन्हें सरकार द्वारा समय-समय पर विनियमित किया जाता था।हाल ही में आई रिपोर्ट के आधार पर महंगाई दर 8.30 प्रतिशत पहुंच गई जो कि 46 महीनों में सर्वाधिक है । खाद्य पदार्थो के दामों में बेतहाशा वृद्धि जारी है जिस पर राज्य व केन्द्र सरकार का कोई नियंत्रण नही न ही सरकार महंगाई रोकने में गंभीर है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा होगा और महंगाई में बढ़ोतरी होगी ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन चलायेगी ।
