अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर नर्सिंग कर्मियों का सम्मान

देहरादून______12 मई 2026अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल (कोरोनेशन अस्पताल), देहरादून में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष, समाजसेवी एवं राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री द्वारा अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों को रेड क्रॉस के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मोहन खत्री ने उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को दून मेडिकल कॉलेज में रेड क्रॉस का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहन खत्री ने कहा कि नर्सें हमारी मां के समान होती हैं, जो मरीजों की कठिन परिस्थितियों में दिन-रात सेवा करती हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा में समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। नर्सिंग कर्मियों का योगदान स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और समाज उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर जिला अस्पताल का समस्त चिकित्सकीय एवं नॉन-मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में नर्सिंग कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
