अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर कोरोनेशन अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर कोरोनेशन अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित देहरादून, 10 मई। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल (कोरोनेशन अस्पताल) देहरादून में उत्तराखंड नर्सेज संघ द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में Doon Medical College की टीम द्वारा नर्सिंग स्टाफ द्वारा स्वेच्छा से दिए गए रक्त का संग्रह किया गया।इस अवसर पर Indian Red Cross Society के कोषाध्यक्ष, समाजसेवी एवं राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन सिंह खत्री ने सभी रक्तदाता नर्सों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सें चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को नया जीवन देने और परिवारों को बचाने के लिए रक्तदान करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।कार्यक्रम में उत्तराखंड नर्सेज संघ की अध्यक्षा श्रीमती भारती जुयाल, सीएमएस श्री मानवेन्द्र जैन (मन्नू), डॉ. नरेश नपल्चयाल सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

मातृ दिवस पर महिलाओं का सम्मान, स्वर्गीय माता रत्नी देवी खत्री को श्रद्धांजलि देहरादून मातृ दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी श्री मोहन सिंह खत्री ने अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती रत्नी देवी खत्री की स्मृति में महिलाओं को सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री खत्री ने कहा कि “माँ” केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता, करुणा और समर्पण का जीवंत स्वरूप है। नवजात शिशु के मुख से निकलने वाला पहला शब्द “माँ” होता है, इसलिए माता को प्रथम गुरु कहा गया है। भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सर्वोच्च है और हमारे शास्त्रों में “मातृ देवो भवः” का संदेश दिया गया है।उन्होंने कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन माँ के सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त करने का अवसर होना चाहिए।इस अवसर पर श्रीमती रामेश्वरी देवी, श्रीमती कुसुम राणा, श्रीमती सुमन राणा, श्री नत्थू सिंह राणा, श्री प्रभाकर काला, श्री नितन राणा, श्री दिनेश गौरव भंडारी सहित प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत चंद्रोटी में रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित देहरादून, 10 मई। ग्राम पंचायत चंद्रोटी समुदाय केंद्र में ग्राम प्रधान श्रीमती सारिका ठाकुर के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।इस अवसर पर Indian Red Cross Society के कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह खत्री ने ग्राम प्रधान श्रीमती सारिका ठाकुर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं और आमजन से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद सिंह पुंडीर (बबलू भाई), क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री गौतम शर्मा, पूर्व प्रधान श्री हुक्म सिंह चौहान, श्री उपेंद्र थापली, श्री प्रदीप चौधरी, श्री प्रीतम चौहान, वार्ड सदस्य श्री सचिन चौहान, श्रीमती रेशमा पंवार, श्रीमती अनसूया बगासी, श्री धर्म सिंह, श्री राजेश कुमार, श्री बृजेश सेनी, श्रीमती नीलम सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *