शहीद स्मारक में भव्य स्वागत के साथ पहुंची 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली

देहरादून ______30 अप्रैल 2026शहीद स्मारक में भव्य स्वागत के साथ पहुंची 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा 2026देहरादून

आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को श्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी के नेतृत्व में 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा 2026 का शहीद स्मारक में भव्य आगमन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।रथ डोली यात्रा का अभिनंदन वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री एवं श्री केशव उनियाल जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने यात्रा के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम है। इसे संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और यात्रा का स्वागत करते हुए क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *