“सेवा और संकल्प का नया वर्ष: रेड क्रॉस देहरादून ने 20 रक्तदान शिविर सहित विस्तृत कार्ययोजना को दी मंजूरी”
देहरादून_________30 अप्रैल 2026

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा देहरादून की प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुई।
बैठक में विगत वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक संचालित कार्यक्रमों तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वर्षभर में 20 रक्तदान शिविरों के आयोजन, रेड क्रॉस दिवस, मॉक ड्रिल, बाल दिवस, महिला दिवस, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा फर्स्ट एड प्रशिक्षण जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों को शामिल किया गया।बैठक में मसूरी स्थित सेंट मेरी भवन की मरम्मत एवं पुताई पर होने वाले व्यय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त राहत सामग्री वितरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की गई।सभी प्रस्तावों एवं बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत उन्हें सर्वसम्मति से ध्वनि मत द्वारा पारित किया गया।
बैठक में चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी, सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट, श्रीमती रीता गोयल सहित प्रबंधन समिति के सदस्य श्री योगेश अग्रवाल, श्री मोहन खत्री, श्री अनिल वर्मा, श्रीमती पुष्पा भल्ला, श्रीमती प्रेमलता वर्मा, श्री जाहिद हुसैन एवं श्री शिफात अली अंसारी उपस्थित रहे।
