जागरूकता ही बचाव: विश्व मलेरिया दिवस पर हिम्स में विशेषज्ञों का मंथन

Breaking High voltage News _______

27 अप्रैल 2026_______मलेरिया मुक्त भारत की ओर कदम: हिम्स जौलीग्रांट में विशेषज्ञों की सार्थक चर्चा

डोईवाला_________ विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (हिम्स), जौलीग्रांट में जागरूकता को बढ़ावा देने और मलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर में किया गया, जिसमें चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ए. शरीफ रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने जागरूकता, समय पर जांच, प्रभावी उपचार और निरंतर शोध को मलेरिया मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे पास पर्याप्त संसाधन और ज्ञान उपलब्ध हैं, इसलिए अब ठोस और सामूहिक कदम उठाने की आवश्यकता है।पैनल चर्चा में विशेषज्ञों के रूप में डॉ. दीपशिखा, डॉ. नवीन सिंह राजपूत, डॉ. राजेन्दर सिंह, डॉ. ऋचा गर्ग एवं डॉ. सुमित गर्ग ने मलेरिया की रोकथाम, समय पर निदान और उपचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण और समय पर चिकित्सा परामर्श मलेरिया से बचाव के प्रमुख उपाय हैं।कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में मलेरिया के प्रति जागरूकता और ज्ञान को बढ़ावा मिला।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डॉ. विनीत मेहरोत्रा, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ कोहली सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *