डायबिटीज पर ग्लोबल वार: एसआरएचयू–एमएसयू की साझेदारी से हेल्थ रिसर्च में नया युग”

Breaking High voltage new chief editor Renu semwal__________

भारत–मलेशिया का मेगा एजुकेशन गठबंधन: एसआरएचयू–एमएसयू की डील से डायबिटीज रिसर्च में ग्लोबल ब्रेकथ्रू की तैयारी”⚡

देहरादून/डोईवाला_______ 23 अप्रैल 2026 ग्लोबल एजुकेशन और हेल्थ रिसर्च के नक्शे पर उत्तराखंड ने एक बड़ी छलांग लगाई है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) और मलेशिया की मैनेजमेंट एंड साइंस यूनिवर्सिटी (एमएसयू) के बीच हुआ ताज़ा समझौता (एमओयू) अब सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ संयुक्त अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।यह रणनीतिक साझेदारी एसआरएचयू के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के नेतृत्व में हुई है, जिसके तहत दोनों संस्थान मिलकर हाई-इम्पैक्ट रिसर्च प्रोजेक्ट्स, इंटरनेशनल फैकल्टी एक्सचेंज और स्टूडेंट मोबिलिटी प्रोग्राम चलाएंगे। इससे छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर, एडवांस रिसर्च प्लेटफॉर्म और मल्टी कल्चरल अनुभव का सीधा लाभ मिलेगा।समझौते पर एसआरएचयू के रजिस्ट्रार कमांडर वैकटेश्वर चल्ला (सेनि) और एमएसयू के डॉ. मोहम्मद फदली असमानी ने हस्ताक्षर किए।

इस पूरी पहल को एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के विजन और मार्गदर्शन ने आकार दिया।कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने स्पष्ट कहा कि अब शिक्षा की सीमाएं देश की सीमाओं से कहीं आगे निकल चुकी हैं। “इस तरह के अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ज्ञान, नवाचार और रिसर्च को नई रफ्तार देंगे,” उन्होंने कहा।महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान ने इसे विश्वविद्यालय की ग्लोबल पहचान को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं एमएसयू के दातो नशारुद्दीन शुकोर ने अपने संस्थान की रिसर्च स्ट्रेंथ और इंटरनेशनल नेटवर्क को साझा करते हुए इस साझेदारी को “विन-विन” करार दिया।डीन डॉ. प्रीति कोठियाल के अनुसार, इस एमओयू का सबसे बड़ा फोकस उत्तराखंड और मलेशिया में डायबिटीज की बढ़ती समस्या पर संयुक्त अध्ययन होगा—जिसमें बीमारी की व्यापकता, लोगों की धारणा और जीवन गुणवत्ता पर इसके प्रभाव को गहराई से समझा जाएगा। यह रिसर्च भविष्य की हेल्थ पॉलिसी और ट्रीटमेंट स्ट्रेटेजी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. ए.के. देवरारी, एमएसयू के वरिष्ठ प्रतिनिधि, विभिन्न संकायों के डीन और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *