मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने सक्षम गंडवाल को किया सम्मानित

देहरादून _______मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सहसपुर देहरादून में अध्यनरत सक्षम गंडवाल ने सीबीएसई बोर्ड में स्कूल टॉप करने पर छात्र को संगठन के स्मृति चिन्ह गोल्ड मेडल अंग़ वस्त्र एवं साथ ही एक ट्रैकसूट भी उपहार स्वरूप बालक को दिया और उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन ने कहा कि मैं बच्चों के मां-बाप और बच्चे को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं आशीर्वाद देता हूं एक चपरासी का बेटा होने के नाते सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई में अव्वल आने पर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया बच्चे हमारे देश भविष्य हैं और जब बच्चे तरक्की करेंगे तभी देश तरक्की करेगा मैं इस बालक के हमेशा साथ हूं कहीं भी भविष्य में कहीं भी मेरी जरूरत पड़े हमारा संगठन हमेशा ऐसे बच्चों के साथ है।इस अवसर पर क्षेत्र वासी भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *