सागवान हाउस ने जीता इंटर हाउस ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट खिताब

सागवान हाउस ने जीता इंटर हाउस ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट खिताब
देहरादून_________

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मैच मोनाल हाउस और सागवान हाउस के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में सागवान सदन ने मैच को 20 रन से जीतकर खिताब पर कब्जा किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइनल मैच मोनाल हाउस व सागवान हाउस के बीच खेला गया। मैच में सागवान हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सागवान हाउस ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए, जबकि इसके जवाब में मोनाल हाउस ने तीन विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए।
मैच दोनों टीमों के बीच बराबर हो गया और दूसरी पारी में, सागवान हाउस ने दो विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए, जबकि मोनाल हाउस ने दो विकेट के नुकसान पर 21 रन ही बना पाई और मैच सागवान हाउस ने 20 रनों से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *