Narendra Modi के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन और सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है


देहरादून_________ Narendra Modi के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन और सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। Dehradun में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के बीच व्यापक समन्वय देखा जा रहा है।

Narendra Modi के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन और सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है


इसी क्रम में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने Dat Kali Temple से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे तथा किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न हो। साथ ही उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से Delhi NCR से देहरादून तक की यात्रा अवधि में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने Dat Kali Temple में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।