
धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की, 7 और नेताओं को मिली जिम्मेदारी
देहरादून।_______ पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी करते हुए 7 और नेताओं को विभिन्न आयोगों, परिषदों एवं समितियों में जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को जारी इस सूची में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसा______ राव खाले खां को किसान आयोग का सदस्य, योगेश रजवार को बाल संरक्षक आयोग का सदस्य, दीप प्रकाश नेवलिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति का सदस्य, मनोज गौतम को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य, प्रेमलता को महिला आयोग का सदस्य, रूचि गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य तथा राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का सदस्य बनाया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को सरकार द्वारा 14 नेताओं को विभिन्न संस्थाओं में दायित्व सौंपे गए थे। पहली सूची में कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष, ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग का सदस्य, विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद का सदस्य तथा मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में सदस्य बनाया गया था।
इसके अतिरिक्त चारु कोठारी, प्रेम सिंह राणा, खेम सिंह चौहान, सोना सजवाण, गोविंद पिलखवात, बलजीत सोनी और सीमा चौहान को भी विभिन्न परिषदों एवं आयोगों में दायित्व सौंपे गए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार द्वारा लगातार दायित्व वितरण के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों, वर्गों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देकर राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति भी स्पष्ट दिखाई दे रही है।
