ऋषिकेश में होटल पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 40 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार, होटल सील; आईडीपीएल चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

ऋषिकेश में होटल पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 40 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार, होटल सील; आईडीपीएल चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित


ऋषिकेश। ______________देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में देर रात छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय लोगों के साथ अन्य जिलों और राज्यों से आए लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में जुआ सामग्री और नकदी बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 3356 कैसीनो क्वाइन (टिक्की), 1 लाख 37 हजार 600 रुपये नकद तथा विभिन्न ब्रांड की 9 शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि जुआ पार्टी बड़े पैमाने पर संगठित रूप से संचालित की जा रही थी।
पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में उनके खिलाफ धारा 123/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 में मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई के दौरान जिस होटल में अवैध जुआ पार्टी संचालित हो रही थी, उसकी पहचान होटल नवरंग के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से होटल को सील कर दिया है। हालांकि होटल मालिक छापेमारी के दौरान फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
इस मामले में सबसे गंभीर पहलू स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आने पर सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एसएसपी देहरादून ने आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार होटल संचालक की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। 🚨