रामनवमी पर सामूहिक कन्याओं का पूजन किया :कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

रामनवमी पर सामूहिक कन्याओं का पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून______27 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट डाकरा स्थित दुर्गा मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 201 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया।_______कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए राज्य वासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी दीं।_____इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, विष्णु गुप्ता उपस्थित रही।