देहरादून_________रामनवमी के पावन अवसर पर Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को Ram Navami की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्श हमें जीवन में नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, मर्यादा और आदर्शों के प्रति आस्था को और सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देती है।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 🙏🌸
