
*वैश्य एकता दिवस ______ 17 मार्च” के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि *वैश्य एकता दिवस – 17 मार्च” (2026 – गौ सेवा वर्ष)* के निमित्त आज अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल जी द्वारा वैश्य एकता दिवस IVF के संस्थापक अध्यक्ष स्व० श्री रामदास अग्रवाल जी की जन्म जयंति के उपलक्ष्य पर गौ सेवा कर मनाया । श्री दीपक सिंघल जी ने कहा की स्वर्गीय श्री रामदास अग्रवाल जी वैश्य समाज के अधिनायक रहे हैं और उन्होंने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को विश्व स्तर पर सशक्त और एकजुट करने के लिए प्रशंसनीय कार्य किया है। बतौर संस्थापक अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री रामदास अग्रवाल जी ने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की शाखाओं को न केवल भारत के कोने-कोने में अपितु विश्व के 10 देशों में भी स्थापित किया है।______”वैश्य एकता दिवस सभी प्रदेशो एवं लगभग 10 देशों में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसका लक्ष्य संपूर्ण वैश्य समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है।______इस अवसर पर विशाल गुप्ता , युवा अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता, महामंत्री श्री रमेश गोयल,संजय अग्रवाल, नीता गर्ग, निकुंज गुप्ता,उपेद्र अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, मनोज गोयल, मनोज सिंघल, महेश गुप्ता, सोमित गर्ग, राजीव गुप्ता, रितु गोयल आदि उपस्तिथ रहे______मधु जैन
प्रदेश मीडिया समन्वयक
