Breaking High voltage news _________दिनांक: 16 मार्च 2026

स्थान: लाडपुर, देहरादून
आज दिनांक 16 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष योगेश भारती की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय लाडपुर, देहरादून में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री विनित कुमार गौड़ द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत संगठन की कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा से हुई, जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संवर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेश भारती जी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य गठन के इतने वर्षों बाद भी उत्तराखंड में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संवर्ग का ढांचा अभी तक स्वीकृत नहीं हो पाया है, जिस पर शासन स्तर पर गंभीर विचार-विमर्श के बावजूद समाधान न निकलने पर संगठन ने गहरा रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अभी तक ACP (Assured Career Progression) का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, उसके लिए निदेशालय स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी पात्र साथियों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया, तो उच्च स्तर पर वार्ता कर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कराई जाएगी।
बैठक में यह भी मांग रखी गई कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की वरिष्ठता सूची तत्काल प्रभाव से लागू की जाए तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को कार्य सुविधा हेतु एक पंचायत सहायक उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दीपक नेगी को प्रदेश मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस घोषणा पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा। 🌿
बैठक में विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें योगेंद्र राणा, सतवीर सिंह रावत, पंकज उनियाल, दीपक टेबलियाल, अनूप सिंह रावत, विपुल ढंडरियाल, पवन कुमार, भास्कर जोशी, नितिन जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी, केशव चंद्र जोशी, शंकरदीप सैनी, विजय टम्टा, शार्दुल तड़ागी, विकास दुमका सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
संगठन ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। ✨
