गैस वितरण व्यवस्था सुचारु करे सरकार- जोशी

गैस वितरण व्यवस्था सुचारु करे सरकार- जोशी
देहरादून ______प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने प्रदेश मे पैदा हुये संकट पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दाम साठ रुपये बढ़ा दिये साथ ही गैस की आपूर्ति भी बंद कर दी जिससे लोगों में संशय की स्थिति पैदा हो गई।मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश-प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो चुकी है। कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई ठप है, घरेलू सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है, और ऊपर से कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं।रसोई गैस के लिए माताएं-बहनें और बुजुर्ग घंटों लाइन में खड़े हैं। जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ गई है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। शादी-ब्याह के इस मौसम में होटल और कैटरिंग वालों ने रेट बढ़ा दिए हैं, क्योंकि गैस की भारी किल्लत है। घर से दूर पढ़ाई करने वाले कोचिंग स्टूडेंट्स भी परेशान हैं, बिना सिलेंडर के मैस, होटल और कैफे बंद होने की कगार पर हैं।जिससे त्राहिमाम मचा हुआ है ।केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी एक तरफ सदन कहते हैं कि देश मे पेट्रोल डीजल गैस का अपार भंडार है दूसरी तरफ आपूर्ति बाधित है जिससे जनता परेशान होकर लाइनों मे खड़ी होने को मजबूर है ।रसोई गैस की किल्लत एवं मूल्य वृद्धि से काला बाजारी एवं महंगाई में काफी बढ़ोतरी हुई है । उन्होंने सरकार रहते स्थिति पर नियंत्रण करने को कहा जिससे हालात बेकाबू न हो । उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अन्दर एवम सदन के बाहर गैस किल्लत को लेकर सरकार को घेर रही है ।