उत्तरकाशी में उक्रांद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं ऐतिहासिक रैली सम्पन्न
उत्तरकाशी।__________ जिला उत्तरकाशी में आयोजित उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं ऐतिहासिक रैली में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी साथियों, मातृशक्ति एवं युवा शक्ति ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नवसदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत का आंदोलनकारी साथियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रमिला रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिलाओं के संघर्ष और बलिदान के बल पर बना है तथा महिलाएँ ही इस प्रदेश की असली शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि उक्रांद सत्ता में आने पर जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
उन्होंने विशेष रूप से मूल निवास, भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही। साथ ही उत्तरकाशी की जनता और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विष्णुपाल रावत, मोहन असवाल, आनंद राणा, संतोष सेमवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरजीत राणा, पूर्व विधायक प्रत्याशी जसबीर, नवनीत उनियाल, संदीप राणा, विक्रम नेगी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, राकेश सेमवाल, बिहारी लाल जागुरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुलबीर कालुड़ा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम संयोजक कृष्ण भट्ट रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
— प्रमिला रावत
उक्रांद | राज्य आंदोलनकारी
