कपड़ा कमेटी देहरादून वर्ष 1935 से निरंतर, कपड़ा व्यापारियों को एकजुट कर, उनके हितों का ध्यान रखते हुए पारस्परिक समस्याओं का समाधान करती आ रही है।


होली मिलन समारोह 2026

कपड़ा कमेटी देहरादून वर्ष 1935 से निरंतर, कपड़ा व्यापारियों को एकजुट कर, उनके हितों का ध्यान रखते हुए पारस्परिक समस्याओं का समाधान करती आ रही है।_______कपड़ा कमेटी देहरादून द्वारा, गत वर्षों की भांति, अपनी परम्परा को निभाते हुए इस वर्ष भी दिनांक – 1/3/2026, दिन रविवार को पूरे हर्षोउल्लास के साथ होटल STERLING G. K. EXOTICA, सहारनपुर रोड, देहरादून, में होली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया।______होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान श्री प्रवीण कुमार जैन द्वारा की गई। संस्था के संरक्षक श्री विजय गुप्ता मंच पर उपस्थित रहे। उनके द्वारा सभी सदस्यों को होली की शुभकामना दी गई।_____कार्यक्रम में धीरज एंड पार्टी, ऋषिकेश, द्वारा होली पर गीत संगीत व् नृत्य का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।_____संस्था के प्रधान प्रवीण कुमार जैन, मंत्री अँशुमान गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार भाटिया द्वारा सदस्यों को होली की शुभकामनायें दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को लकी ड्रा निकाला गया तथा होली कमेटी के सदस्य श्री आई डी सिंह, जीतेन्द्र अरोड़ा, सुकुमार जैन, आलोक गुप्ता, रचित गुप्ता, विनय नागपाल, विवेक अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।_____श्री इन्द्र कुमार भाटिया द्वारा प्रश्नोत्तरी खेल कराया गया जिस में भाग लेने वाले 10 सदस्यों को उपाध्यक्ष श्री रमेश चांदना, श्री सुनील जैन, श्री सुरेश भाटिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। समय पर उपस्थित रहने वाले 5 सदस्यों को श्री ललित कोहली, श्री देवेंद्र गोयल, श्री आलोक गुप्ता, श्री उदय अरोड़ा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।______सभी सदस्यों को तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं दी गईं। सदस्यों द्वारा चटपटी चाट का भरपूर आनंद लिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने कपड़ा कमेटी द्वारा आयोजित सह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।