ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तराखंड के तत्वाधान में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तराखंड
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तराखंड के तत्वाधान में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक /कुमार, श्री ललित सिंह ग्वाल, श्री असलम अली एवं श्री गिरजेश कांडपाल की देखरेख में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराई गई।
निर्वाचन में प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री योगेश भारती निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रदेश महामंत्री पद हेतु श्रीमती संतोषी नेगी, श्री विनीत कुमार गौड़ एवं श्री देवेंद्र सिंह रावत के मध्य मतदान कराया गया। कुल मतों में से श्री विनीत कुमार गौड़ को 35 मत, श्री देवेंद्र सिंह रावत को 11 मत एवं श्रीमती संतोषी नेगी को 8 मत प्राप्त हुए। परिणामस्वरूप श्री विनीत कुमार गौड़ को प्रदेश महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रदेश के 13 जनपदों से अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश भारती एवं प्रदेश महामंत्री श्री विनीत कुमार गौड़ को विधि-सम्मत शपथ गिरजेश कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा दिलाई गई।
निर्वाचन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संतन सिंह बिष्ट जी द्वारा अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात पूर्व कार्यकारिणी को विधिवत भंग कर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराया गया।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि तीसरी बार नैनीताल जनपद को प्रदेश सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री उमेश जोशी, श्री विवेक पाल बिष्ट एवं श्री पीतांबर आर्य, दीपक सिंह एवं नैनीताल जनपद का विशेष योगदान सराहनीय रहाएसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवंसदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
जारीकर्ता:
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, (उत्तराखंड
प्रदेश)